
बैम्बू पोस्ट 15 मार्च 2026 बिलासपुर।
घर–घर में फैल रही रहस्यमयी बीमारी का पहला मामला आज एक छोटे से घर में सामने आया। घटना तब हुई जब मम्मी ने छः वर्षिय
मुन्ना से कहा – “मुन्ना जल्दी सू-सू करके आओ, हमें बर्थडे पार्टी में जाना है।”
लेकिन मुन्ना ने बड़ी गंभीरता से देश को चौंकाने वाला बयान दिया –
“मम्मी, मुझे लगता है मुझे इंडिया की नई बीमारी हो गई है।”
मम्मी घबरा गईं और तुरंत पूछ बैठीं – “अरे! कैसी बीमारी?”
मुन्ना ने वैज्ञानिक अंदाज़ में जवाब दिया –
“गैस शॉर्टेज वाली… गैस लीक नहीं हो रही और सू-सू भी स्टार्ट नहीं हो रहा!”
सूत्रों के अनुसार, मम्मी ने तुरंत घरेलू मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी और डॉक्टर को दिखाने की बात कही।
परंतु मुन्ना ने स्थिति को कंट्रोल में बताते हुए कहा –
“घबराने की ज़रूरत नहीं है मम्मी… बस थोड़ा प्रेशर बढ़ने दो, फिर सब ऑटोमैटिक रिलीज़ हो जाएगा!”
स्थानीय विशेषज्ञों का कहना है कि यह “प्रेशर आधारित प्राकृतिक तकनीक” है, जो कई बच्चों में पार्टी जाने से पहले स्वतः सक्रिय हो जाती है।
उधर मम्मी अब भी असमंजस में हैं कि पहले बर्थडे पार्टी जाएँ या देश की इस नई बीमारी पर रिसर्च कराएँ।
भारत में गैस, पेट्रोल और अब “सू-सू प्रेशर” – तीनों का मामला प्रेशर बढ़ने पर ही रिलीज़ होता है!
