बरेली में राष्ट्रीय कला कार्यशाला का भव्य समापन, डॉ. कुमकुम भारद्वाज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Spread the love


बैम्बू पोस्ट 23 मार्च 2026 बिलासपुर ।
राष्ट्रीय कला कार्यशाला 2026 का भव्य समापन रविवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। यह कार्यशाला 19 से 22 मार्च तक उत्कर्ष ललित कला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित की गई, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संपन्न हुई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार (वन एवं पर्यावरण मंत्री, उत्तर प्रदेश) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. उमेश गौतम (मेयर, बरेली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्थ गौतम ने की। इसके अतिरिक्त शशांक भाटिया एवं डॉ. राजेन्द्र सिंह पुंडीर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉ. कुमकुम भारद्वाज (इंदौर), डॉ. शिवेंद्र सिंह (आगरा), कावेरी विज (प्रयागराज) एवं रामशब्द सिंह (सहारनपुर) को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों—रोशनी अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, सरोज रानी, हिमांशु कुमार, शुभम राठौर, त्रप्ति रंजन और विकास—को दस-दस हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने कहा कि चित्रकला भावनाओं की अभिव्यक्ति का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन डॉ. स्मिता तिवारी द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।
कलाकारों के इस प्रेरणादायी समागम के साथ भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *