आँवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

बैम्बू पोस्ट 19/11/2026 बिलासपुर।
आँवला नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है।
इस अवसर पर महिलाओं ने प्रातः स्नान के पश्चात आंवले के वृक्ष के समीप दीप प्रज्वलित कर पूजा की तथा वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने और सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा भी निभाई गई।
आँवला नवमी का पर्व प्रकृति, पर्यावरण और धार्मिक आस्था के बीच गहरे संबंध का संदेश देता है। यह पर्व वृक्षों के संरक्षण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *